देहरादून-नैनीताल और बागेश्वर सहित पांच जिलों में आज भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी दो दिन वर्षा से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। गुरुवार को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

बुधवार सुबह छह बजे से 11 बजे तक देहरादून के तेज वर्षा हुई। इस दौरान आशारोड़ी में 49.5 मिमी, झाझरा में 31.3 मिमी, सहस्रधारा में 30.2 मिमी, मालदवेता में 28.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। 11 बजे बाद कुछ क्षेत्रों में वर्षाथमी लेकिन अन्य क्षेत्रों में दिनभर रिमझिम वर्षा जारी रही। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का तापमान

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 29.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 20.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.