लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार, दो महिलाओं सहित तीन की मौत

यूपी के मैनपुरी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।

लुधियाना से मधुबनी बिहार जा रही एक कार लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना करहल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार चालक, दो महिलाएं और दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को सैफई मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां कार चालक और दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है।

मृतकों के नाम

कार चालक वीरेंद्र मिश्रा निवासी मुरली नगर महाराजगंज, फीका झा पत्नी राजीव, सुरजादेवी पुत्री राजीव निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार हैं। जबकि राजीव और उनका पुत्र आदित्य निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार घायल हुए हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.