उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज आंधी ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दून में सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही, लेकिन शाम तक भी वर्षा नहीं हुई। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चल सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व कहीं-कहीं अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।गुरुवार सुबह ग्राम कोंदाखेड़ा थाना नानकमता निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मुख़्तयार सिंह अपने खेत पर गया था। जब दोपहर तक घर पर नहीं आया तो स्वजन खोजबीन करते हुए खेत के आसपास पहुंचे तो खेत के पास ही अर्जुन मृत अवस्था में मिला। स्वजन के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि अर्जुन की मृत्यु बिजली गिरने से हुई है।