मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए खिलाड़ियों के चयन की तिथियां घोषित,14 से ट्रायल

उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए खिलाड़ियों के चयन की तिथियों की घोषणा कर दी है। योजना के अंतर्गत 14 जुलाई और एक अगस्त से ट्रायल शुरू हो जाएंगे। योजना की विभिन्न श्रेणियों में चयनित खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे वे अपना खेल कॅरिअर आगे बढ़ा सकें।

इसके तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 14 जुलाई से शुरू होंगे।जबकि 14 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होगी। चयन प्रक्रिया ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी।
मिलेगी आर्थिक सहायता 
8 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में प्रत्येक जिले से 150-150 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को हर माह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। 14 से 23 वर्ष के आयु वर्ग में प्रत्येक जिले से सौ-सौ बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.