dainik khabar

सीएम धामी ने CBSE हाईस्कूल परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थी इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए जीवन के लक्ष्यों को आत्मविश्वास के साथ हासिल करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा पीढ़ी अपने प्रयासों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया, जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं है, बल्कि यह सीखने का एक अवसर है। निरंतर प्रयास, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर सफलता अवश्य मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.