राजधानी की वीआईपी कॉलोनी में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, स्वयं हटाने के लिए दिया गया था वक्त

राजधानी देहरादून की वीआईपी पोश कॉलोनी में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध संरचना को लेकर कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

बीती रात यमुना कॉलोनी में बनी हुई अवैध मजार को ध्वस्त करते हुए उक्त भूमि को कब्जे में ले लिया गया। उक्त सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने से एक माह पूर्व नोटिस चस्पा कर उसे स्वयं हटाने के लिए वक्त दिया गया था।

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात्रि में नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कर उक्त स्थान को अवैध कब्जे से मुक्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान उस स्थान पर किसी भी तरह के कोई अवशेष आदि नहीं मिले। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि राज्य सरकार का निर्देश है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की नियत से बनी ऐसी संरचनाओं को हर हाल में हटाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.