भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) विंग के एसीसी-126 कोर्स के दीक्षांत समारोह का शनिवार को आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को विभिन्न प्रतिष्ठित पदकों और सम्मानों से अलंकृत किया गया। समारोह में सैन्य प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कैडेटों की घोषणा की गई।
समारोह में कोर्स की समग्र योग्यता सूची में पहला स्थान पाने वाले डब्ल्यूसीसी नवीन को थल सेना प्रमुख स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। दूसरे स्थान पर रहे सीसीसी अवनीश कुमार मिश्रा को थल सेना प्रमुख रजत पदक और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले डब्ल्यूसीक्यूएम हर्षराज को थल सेना प्रमुख कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
सेवा विषयों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने पर सीक्यूएमएस अमनप्रीत सिंह को सेवा प्रशिक्षण में प्रथम का सम्मान दिया गया। वहीं शैक्षणिक क्षेत्र में मानविकी संकाय में सीसीसी अवनीश कुमार मिश्रा ने प्रथम स्थान पाया। जबकि विज्ञान संकाय में डब्ल्यूसीसी नवीन को पहला स्थान मिला। समारोह के दौरान कमांडेंट द्वारा कैडेटों को शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात कमांडेंट ने दीक्षांत संबोधन दिया।
पुरस्कार पाने वाले
थल सेना प्रमुख स्वर्ण पदक – डब्ल्यूसीसी नवीन
थल सेना प्रमुख रजत पदक – सीसीसी अवनीश कुमार मिश्रा
थल सेना प्रमुख कांस्य पदक – डब्ल्यूसीक्यूएम हर्षराज
सेवा प्रशिक्षण में प्रथम – सीक्यूएमएस अमनप्रीत सिंह
मानविकी संकाय में प्रथम – सीसीसी अवनीश कुमार मिश्रा
विज्ञान संकाय में प्रथम – डब्ल्यूसीसी नवीन