मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, ना मानने वाले मदरसे होंगे बंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में सबको शिक्षा के अधिकार के लिए कई वर्षों से संचालित मदरसा बोर्ड भंग करने का निर्णय लिया गया है। जुलाई से राज्य के अंदर जितने भी मदरसे हैं उनमें उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। जिन मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया जाएगा उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को श्री अखंड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह और युग पुरुष स्वामी परमानन्द गिरि महाराज के संन्यास जयंती समारोह में कही। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है।

आज मां यमुना और मां गंगा के कपाट देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि चारधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का चारों धामों के दर्शन सुगमता से कराना सरकार की प्राथमिकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.