गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के लाखों छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नेशनल रैंक-1 के विजेताओं को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है।
18 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी कड़ी में 19 मई 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में नेशनल रैंक-1 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इससे पहले 17 मई 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित समारोह में उत्तराखंड राज्य से चयनित नेशनल रैंक-1 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इन मेधावियों को 21,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय टॉपर्स को भी भविष्य में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा, जिसकी जानकारी अमर उजाला टीम द्वारा उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर साझा की जाएगी। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड-2026–27 के विद्यार्थियों के लिए पुनः पंजीकरण शुरू हो चुका है। इस वर्ष ओलंपियाड में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए इंगलिश, मैथमेटिक्स, साइंस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिरंग, हिंदी और टेक एंड एआई विषयों के लिए पंजीकरण खुले हैं।
सम्मानित किए गए मेधावी और उनके स्कूल
सोहम कार्तिकेयन गोयल दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर
समर टोपनो डीपीएस रानीपुर
अनुरुद्ध नेगी डीएवी पब्लिक स्कूल
विशेष दसलिया ऑरम द ग्लोबल स्कूल
कुशी दून कैम्ब्रिज स्कूल
वंश बिष्ट सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
कुशाग्र जोशी ऑरम द ग्लोबल स्कूल
निर्मय प्रताप सिंह चिल्ड्रन्स अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
वेद रंजन यादव सेंट जॉन्स स्कूल
शौर्य मिश्रा पीटीएल क्राइस्ट अकादमी, खटूरा
सान्वी गुप्ता सेंट जोसेफ एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
हर्षवर्धन जयन रेनबो स्कूल
आयुष निषाद एसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल
आदित्य श्योरन लॉर्ड कृष्णा इंटर कॉलेज
अरुष बंसल डीपीएस, गाजियाबाद मेरठ रोड
ऑद्विक मिश्रा जेबी अकादमी, अयोध्या
समर चौबे एसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल
अमोघ गुप्ता सेंट थेरेसा स्कूल
राघव सिंह गौतम सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल
रिदान शेफर्ड आदर्श विद्यालय कंपोजिट, उरुला
तनुज पटेल सेक्रेड हार्ट किजुकेशन-2
अरीन खान लीड कन्वेंट स्कूल
अभिलाषा सिंह पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जनकपुरी
आयुष कुमार गौर बीआरएस कन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
मणिककर्णिका राठौर वेदान विनायक इंटरनेशनल स्कूल
वंश मोदी श्री गुलाब राय मोंटेसरी सीनियर स्कूल
अनन्या श्रीवास्तव गीता देवी सरस्वती बाल शिक्षण संस्थान
जतिन अग्रवाल सीएफ एंड्रूज स्कूल
रासांश रवि आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल
मानवी अग्रवाल बालूनी पब्लिक स्कूल
अंशिका सिंह इन्वेंटर पब्लिक स्कूल
दक्ष विनोद अग्रवाल विश्वा भारती पब्लिक स्कूल
अस्मी श्रीवास्तव जीएम अकादमी
ख्याति सिंह सेंट क्लेर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
मानशी यादव न्यू टाउन हॉल पब्लिक स्कूल / कॉलेज
पूजा एनएसडीएस विद्या मंदिर
गुरमीत सिंह एएसएम मॉडर्न अकादमी
सान्या एक्मे ग्लोबल स्कूल
जितेंद्र कुमार डीकेएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल
अर्पिता शुक्ला कर्मयोगी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज
प्रिया मौर्य पंडित राम अवध स्मार्ट इंटर कॉलेज