अनुरोध के आधार पर 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के हुए तबादले, सूची हुई जारी

शिक्षा विभाग में 1592 शिक्षकों, कर्मचारियों के अनुरोध के आधार पर तबादले किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना स्थानांतरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें।

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा में चार प्रधानाध्यापकों भूपेंद्र सिंह रावत का टिहरी से देहरादून, जसपाल सिंह पटवाल का टिहरी से डोईवाला देहरादून, कैलाश चंद्र डिमरी का सहसपुर देहरादून और नेत्रपाल सिंह का सहसपुर देहरादून से रायपुर देहरादून तबादला किया गया है। इसके अलावा 105 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें 68 कर्मचारियों के पारस्परिक तबादले किए गए हैं।
प्रवक्ताओं में महिला संवर्ग में 26 और सामान्य में 298 प्रवक्ताओं के तबादले हुए हैं। जबकि प्रारंभिक शिक्षा में टिहरी जिले में 51, रुद्रप्रयाग में 11, देहरादून में 91, पिथौरागढ़ में 39, पौड़ी में 60, उत्तरकाशी में 43, चंपावत में 55, ऊधमसिंह नगर में 20, हरिद्वार में 60, नैनीताल में 45, बागेश्वर में 14, अल्मोड़ा में 18 और चंपावत में 26 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं।
अधिकतर शिक्षकों के दुर्गम से सुगम में हुए तबादले
शिक्षा विभाग में अधिकतर शिक्षकों के दुर्गम से सुगम या फिर सुगम से सुगम में तबादले किए गए हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं, जिनके दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में तबादले किए गए हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम हैं।
दुर्गम में शिक्षकों की हो सकती है कमी
शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर किए गए तबादलों से दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो सकती है। इससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिए कम शिक्षक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की जरूरत पड़ सकती है।

प्रवक्ताओं के तबादलों की प्रक्रिया अभी चल रही है। कुछ प्रवक्ताओं के तबादले किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही उनकी सूची भी जारी कर दी जाएगी।
– विनोद सिमल्टी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.