दून शहर में आज ब्लैक आउट से परखी जाएगी तंत्र की तत्परता, कई इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन

शहर में शुक्रवार रात ब्लैक आउट कर मॉकड्रिल के माध्यम से तंत्र की तत्परता को परखा जाएगा। रात 10 बजे शहर के कई इलाकों में आधे घंटे के लिए ब्लैक आउट होगा और आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के निर्देश के तहत इस मॉकड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है। ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान शुक्रवार रात 10 बजे आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर एवं आराघर में मॉकड्रिल की जाएगी। रात 10 बजे से लगभग 30 मिनट के लिए ब्लैक आउट किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्ट्रीट लाइट, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पूर्व संबंधित क्षेत्रों में आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा जिससे आमजन को संकेत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.