dainik khabar

13 नवंबर को दून विवि में होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, सीएम धामी ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 13 नवंबर को दून विवि में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। राज्य के समग्र विकास में उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सुझावों का पूरा लाभ उठाया जाना चाहिए। यह सम्मेलन प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त मंच बनेगा।
धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्मेलन में सार्थक संवाद की ठोस व्यवस्था हो। प्रवासियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राज्य में निवेश, स्वरोजगार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
सीएम धामी ने कहा कि आयोजन में राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की प्रभावी झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात और सुंदरीकरण संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

सम्मेलन का आयोजन दून विवि के डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम में होगा। इसमें विकसित उत्तराखंड में प्रवासियों की भूमिका और हौसलों की उड़ान : उत्तराखंड के युवा संघर्ष से सफलता के शिखर तक विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.