उमस और गर्मी ने किया पेरशान, देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश भर के मैदानी इलाकों में शनिवार को उमस ने परेशान किया। हालांकि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। रविवार को देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने की संभावना है। मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, शनिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सुबह करीब 11 बजे शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई तो गर्मी और उमस से राहत मिली लेकिन बारिश के रुकते ही उमस ने देर शाम तक परेशान किया। बारिश की बात करें तो देहरादून में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.