dainik khabar

आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन

आदि कैलाश क्षेत्र में आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियों, व्यवस्थाओं और व्यवस्थापन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अल्ट्रा मैराथन के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा सुविधा, आवागमन, पेयजल, मार्ग व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित होने वाली यह अल्ट्रा मैराथन जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.