देहरादून के सन्दर्भ कुमार ने उत्तराखंड का नाम किया रौशन, राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की बड़ी उपलब्धि

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के निवासी सन्दर्भ कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त प्रदेश का नाम रौशन किया है।

देहरादून के नौगांव निवासी सन्दर्भ कुमार ने गुजरात के गाँधी नगर में आयोजित ‘आर्म रेसलिंग एंड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026’ में प्रतिभाग कर ये सफलता हासिल की है।

गुजरात के गाँधी नगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में 29 मई से 2 जून 2026 तक आयोजित ‘आर्म रेसलिंग एंड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप’ में देहरादून के सन्दर्भ कुमार ने अपनी प्रतिभा, तकनीक व बल का प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंदियों को करारी मात दी और प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया।

सन्दर्भ कुमार की इस सफलता पर उनके माता पिता एवं स्थानीय निवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। सन्दर्भ के पिता राजेश कुमार का कहना है कि उनके पुत्र में बचपन से ही कुछ बड़ा करने की इच्छा थी और अपने इसी लक्ष्य को लेकर वो दिन-रात मेहनत कर रहे थे। ये सन्दर्भ के परिश्रम का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आज अपनी एक पहचान बनाई है।

उन्होंने बताया कि सन्दर्भ अब एशिया स्तर और विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गये हैं। इससे पूर्व उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनकी इस उपलब्धि पर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है और उन्हें शाबाशी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.