विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल पहुंचे पर्यटकों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अभी फूलों की घाटी दो माह तक खुली रहेगी। ऐसे में पर्यटकों की संख्या में और भी अधिक इजाफा होगा।
फूलों की घाटी में 21 जून तक 22 हजार 745 पर्यटक प्रकृति के इस मनमोहक क्षेत्र में घूमने पहुंचे हैं। इसमें 154 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह घाटी में आने वाले पर्यटकों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। एक जून से घाटी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हुई। उसके बाद से लगातार यहां पर्यटक आते रहे।
साथ ही इस वर्ष बरसात में मौसम भी अनुकूल बना रहा। सड़क व हाईवे बाधित होने की घटनाएं कम हुई इसका सकारात्मक परिणाम फूलों की घाटी में देखने को मिला है। घाटी में 31 अक्तूबर तक पर्यटक घूमने के लिए जा सकते हैं।
घाटी में पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड
साल पर्यटक (भारतीय-विदेशी)
2022 – 20550
2023 – 12760
2024 – 17071
2025- 15508
2026 (21 अगस्त तक) – 22591
साल पर्यटक (भारतीय-विदेशी)
2022 – 20550
2023 – 12760
2024 – 17071
2025- 15508
2026 (21 अगस्त तक) – 22591
इस साल मौसम अनुकूल रहने से घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। अभी घाटी के बंद होने में समय है। ऐसे में इस साल पर्यटकों की संख्या का अच्छा रिकॉर्ड बन जाएगा।
-आशीष जिरवान, वन क्षेत्राधिकारी, फूलों की घाटी