dainik khabar

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के हेतु जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गयी।

अभियान के तहत पूरे जनपद में कुल 60 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 16 गैस गोदाम और 44 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। कोटद्वार क्षेत्र में 4 गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया, जबकि दुगड्डा क्षेत्र में 1 गैस गोदाम और 8 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। कोट–खोलाचौरी क्षेत्र में 1 गैस गोदाम, चेलूसैंण में 5 प्रतिष्ठान, पाबौ में 1 गैस गोदाम, सतपुली में 1 गैस गोदाम और 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लैंसडाउन क्षेत्र में 1 गैस गोदाम और 3 प्रतिष्ठानों, लक्ष्मणझूला में 1 गैस गोदाम, नौगांवखाल में 1 गैस गोदाम एवं 9 प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। थलीसैंण में 1 गैस गोदाम, उफरैंखाल में 2 गैस गोदाम तथा श्रीनगर क्षेत्र में 2 गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है और आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.