dainik khabar

मार्च के पहले हफ्ते में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 27 से 30 जनवरी के बीच लगेगी आचार संहिता

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की आचार संहिता इस बार 27 से 30 जनवरी के बीच लग सकती है। इस बार विस चुनाव फरवरी के बजाए मार्च के पहले सप्ताह में होंगे। अंदरखाने इसका खाका तैयार है। पांच से दस मार्च के बीच पहले चरण में मतदान कराए जाने की प्रबल संभावना है।

चुनावी तारीखों के इस संभावित कैलेंडर के पीछे सबसे बड़ा कारण बोर्ड परीक्षाएं हैं। दरअसल, राज्य और केंद्रीय बोर्ड की ज्यादातर बड़ी परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित होनी हैं। चूंकि चुनाव संपन्न कराने में सरकारी स्कूलों के भवनों और शिक्षकों की सबसे अहम भूमिका होती है, इसलिए चुनाव आयोग और प्रशासन के सामने परीक्षाओं और मतदान के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.