लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर नंदा चौकी क्षेत्र की परेशानी बढ़ा दी है। वर्ष 2025 में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए नंदा चौकी पुल के विकल्प के रूप में बनाया गया अस्थायी पुल शनिवार देर रात तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, सुबह पिछले साल ही आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ पुराना पुल यातायात के लिए खोल दिया गया है।
पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर यातायात रोक दिया और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजना शुरू कर दिया। मौके पर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इधर, क्षेत्र के लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए निर्माणाधीन नंदा चौकी के मुख्य पुल का काम तेजी से पूरा कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य पुल को आज सुबह खोल दिया गया है।