गर्मी दिखाने लगी तेवर, तेज गर्म हवाओं ने किया परेशान, 37 के पार पहुंचा पारा

मई में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ते पारे ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। जहां पहले पहाड़ों में मौसम सुहावना बना रहता था, वहीं अब वहां भी दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ ही सामान्य से नीचे रहने वाला अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।जबकि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 18 मई को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.